फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- कंपिल, संवाददाता । नगर के मोहल्ला चिनघटपुर, अंबेडकर नगर में देर रात घर के बाहर बंधे मवेशी को चोर चुरा के गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामेश्वर नाथ मंदिर के सामने रहने वाले उपदेश शर्मा ने कंपिल थाने में तहरीर देकर बताया कि नूरपुर गढ़िया रोड स्थित उनके घर के बाहर रोजाना की तरह भैंस और उसका पड्डा बंधा हुआ था। रात करीब 12 बजे उनका पुत्र अर्जुन बरेली से परीक्षा देकर लौटा था और घर पहुंचा। उसने घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर चार संदिग्ध व्यक्तियों को खड़े देखा, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका न होने पर वह घर के अंदर चला गया। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि उन्होंने पहले घर के कुत्ते को कुछ खिला दिया, जिससे वह भौंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.