कटिहार, मार्च 12 -- मनिहारी नि स मवेशी का खरीद बिक्री करने वाले एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ी और संदेहास्पद मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर बाद केवाला पंचायत के पास हंसवर मोड़ की है। मृतक की पहचान अमदाबाद थाना क्षेत्र के उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के छड़ामारी गांव के वार्ड दो के अफताब आलम के रूप मे पहचान की गई है। घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि अफताब आलम मवेशी खरीद करने एक अन्य व्यक्ति के साथ आया था। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह सड़क किनारे बैठ गया। थोड़ी देर मे ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण ने मृतक के परिजन को घटना की सूचना दिया। मृतक के दो पुत्र मोहिबुल्ला तथा इनामुल घटना स्थल पहुंच कर अपने मृतक पिता को निजी वाहन पर लेकर छड़ामारी के लिए निकल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.