उन्नाव, जनवरी 3 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग स्थित मुशीराबाद गांव के पास शनिवार सुबह मवेशी को बचाने में कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जनपद हाथरस में थानाक्षेत्र सिकंदरामऊ के नंगला ढक गांव के रहनेवाले कंटेनर चालक सुमित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र व खलासी आर्यमान पुत्र घमंडी सिंह निवासी गौसपुर थाना घंघेरी अलीगढ़ के साथ गोंडा से भूसी लाद कर मेरठ जा रहा था। तभी आसीवन थाना के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थित मुशीराबाद गांव के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक खलासी घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.