मवेशी को बचाने में बाइक पलटी, दंपती समेत तीन जख्मी
कौशाम्बी, मार्च 23 -- करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर संवरो गांव के समीप सोमवार सुबह अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उस पर सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में डेढ़ वर्ष का मासूम भी है। सभी को करारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करारी के तुर्तीपुर गांव निवासी लक्ष्मण की ससुराल सरायअकिल के भखंदा में है। रविवार को वह पत्नी सुदामा देवी व डेढ़ वर्षीय बेटे अनुराग के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल गया था। सोमवार सुबह लौटते वक्त अमीनपुर संवरो गांव के समीप अचानक कोई मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद परिवारीजन भी पहुंच गए। परिवार वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.