औरैया, जून 5 -- अछल्दा। अछल्दा थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र राकेश कुमार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास अचानक एक मवेशी बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई, जिससे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अमरदीप ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...