मवेशी को बचाने में पोल से टकराई बाइक, कर्मी की मौत
कानपुर, जून 24 -- कानपुर, संवाददाता। अर्मापुर सब्जी मंडी के पास अचानक मवेशी आने पर प्रतिरक्षा कर्मी की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अर्मापुर के कैलाश नगर निवासी 55 वर्षीय राम प्रसाद वर्मा विजय नगर गन फैक्ट्री में फिटर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी माधुरी और बेटा अजय हैं। परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम ड्यूटी के बाद वह बाइक से अर्मापुर सब्जी मंडी गए थे। वहां से सब्जियां लेकर घर लौटते वक्त रास्ते में गुरुद्वारे के पास अचानक उनकी बाइक के सामने मवेशी आ गया। जिससे बचने के लिए उन्होंने हैंडल मोड़ा तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.