प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- कुंडा, संवाददाता। पिता के साथ ननिहाल से घर लौटते समय मवेशी बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर सहित पिता-पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको सीएचसी भेजा गया तो डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से कोहराम मच गया। बाघराय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राम लखन का बेटा विशाल गौतम शनिवार को अपने सात वर्षीय बेटे कनिष्क और ड्राइवर सचिन के साथ कार से प्रयागराज के मऊआइमा के मानी उमरपुर गांव गया था। देर रात कार से घर लौटते समय जैसे ही वह लोग जेठवारा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर मंडी के पास पहुंचे तो सामने मवेशी आ गया। उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन कार सीधी कर उसमें फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.