बांदा, मार्च 10 -- बांदा। संवाददाता सड़क में अन्ना घूम रहे मवेशी लोगो के लिए बवाल ए जान साबित हो रहे हैं। आए दिन कोई न कोई इन मवेशियों से टकराकर काल के गाल में समा जाता है। ताजी घटना मे मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।शहर कोतवाली क्षेत्र के बाधा पुरवा निवासी 40 वर्षीय कैलाश मंगलवार को अपने साथी 18वर्षीय मोनू पुत्र परदेशिया के साथ ट्रैक्टर में भूसा लाद कर मवई गांव गए थे। मंगलवार की दोपहर भूसा खाली करने के बाद ट्रैक्टर लेकर गांव आ रहे थे। तभी मवईबाई पास के नजदीक सामने से आ रहे मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली आनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.