मवेशी को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलटा, छह घायल
गुमला, जून 1 -- गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के माडापानी के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में चालक कुश बहार महतो (18) समेत सुभाष उरांव (16), धर्मेंद्र उरांव (18), गंगा उरांव (15), दुर्गेश लोहरा (15) और मनीष उरांव (17) शामिल हैं।जानकारी के अनुसार सभी लोग ट्रैक्टर से कुरूमगढ़ ईंट गिराने गए थे। वहां से लौटने के दौरान माडापानी के समीप सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।हादसे में चालक कुश बहार महतो और सुभाष उरांव ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुश बहार महतो और सुभाष उरांव की गंभीर स्थिति को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.