कौशाम्बी, मार्च 24 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोंपा गांव में मवेशी को मारने का विरोध करने पर दंपती की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खोंपा निवासी साफिया बेगम ने बताया कि 22 मार्च की शाम उसकी बकरी पड़ोसी की बालू के ऊपर बैठी थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी महमूद बकरी को पीटने लगा। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी नसरीन व पिता सोराब के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति मो. हुसैन को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दंपती की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...