बांका, मई 9 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज - बांका मुख्य पथ पर वारसावाद के समीप एक बेकाबू पिकअप चालक ने मवेशी को धक्का मार दिया। घटना के बाद चालक असरगंज की तरफ फरार हो गया। यह देख पशुपालक वारसावाद निवासी अमित कुमार कुछ ग्रामीणों के साथ बाइक से पिकअप का करीब आठ किलोमीटर तक पीछा किया। शंभूगंज बाजार में सड़क जाम के कारण पिकअप चालक को लोगों ने मध्य विद्यालय के समीप पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की पहले धुनाई कर दी। पिकअप चालक की पहचान तारापुर निवासी मोहम्मद फैजल के रूप में हुई। बुद्धिजीवियों के पहल पर मामले को शांत कराया। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई चालक से जुर्माना वसूली करने के बाद छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.