उन्नाव, मई 7 -- चकलवंशी, संवाददाता। ननिहाल आई पांच साल की मासूम बच्ची पर बुधवार शाम मवेशी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। माखी थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव के रहने वाले बबलू की पत्नी रेशमी अपनी पांच वर्षीय बेटी मानवी को साथ लेकर मंगलवार मायका आसीवन थानाक्षेत्र के कूरेमऊ गांव आई। बुधवार शाम अन्य बच्चों के साथ मानवी अपने नाना संतोष के बाग गई थी, जहां पर मवेशी घास चर रहे थे। अचानक मवेशी के मानवी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और जख्मी बच्ची को मियागंज अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- भैंस के हमले से महिला घायल यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...