गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई से डासना की ओर आने वाले रास्ते पर सोमवार सुबह ट्रक की आड़ में मवेशी के साथ गलत कृत्य करने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले में मुरादनगर निवासी अंकित कुमार ने मसूरी थाने में शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी नंदन के रूप में हुई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...