बाराबंकी, फरवरी 26 -- टिकैतनगर। ग्राम पंचायत चांदामऊ स्थित गौशाला पर तैनात केयरटेकर द्वारा मृत गौवंश के साथ की गई बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। वीडियो में एक मृत गौवंश को ट्रैक्टर से रस्सी के सहारे उसके एक पैर से बांध कर खींच कर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो को जिसने देखा वह इसकी भर्त्सना करने से खुद को रोक नहीं सका। बीडीओ शिवजीत ने बताया कि उक्त प्रकरण संज्ञान में आया है जांच के आदेश दिए गए है। जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.