प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किंधौली गांव निवासी किरन देवी पत्नी कमलेश साहू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 16 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे पड़ोसी की भैंस उसके प्याज के खेत में घुसकर नुकसान कर रही थी। जब उसने भैंस हांकने को कहा कि तो आरोपी गालियां देते हुए लाठी डंडे और पत्थर से उसको मारने लगे। उसे बचाने दौड़े उसकी बेटी रुचि और बेटे अतुल को भी मारा पीटा। पीड़िता किरन देवी की तहरीर पर पुलिस ने संदीप निर्मल, हरिश्चन्द्र निर्मल, जलमहिन पत्नी अवध निर्मल, संगीता पत्नी संदीप निर्मल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.