मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- देवरियाकोठी। देवरिया थाना से सटे नहर टोला में बुधवार की रात मवेशी को लेकर हुए विवाद में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गुरुवार को पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि दो गुटों में मवेशी को लेकर विवाद हुआ था। इसमें नरेश खलीफा की 35 वर्षीया पत्नी सोहाना देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.