मवेशी की टक्कर बाइक सवार युवक घायल
बांदा, जून 16 -- अतर्राl राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ौदा रोड तहसील के पास मवेशी के टकराने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया l 24 वर्षीय सुधीर पुत्र देवी शरण निवासी ग्राम सरस्वाह सोमवार रात अपनी बहन की ससुराल फतेहगंज क्षेत्र के ग्राम कदवारा से अपनी शादी का कार्ड दे कर वापस आ रहा, अतर्रा तहसील के पास अचानक सामने से जानवर आ जाने के कारण टक्कर हो गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के बुआ के लड़के ने बताया कि सुधीर की स्वयं की शादी 21 जून होनी है, जिसका कार्ड अपनी बहन के यहां देने गया था। सुधीर गुजरात मे रह कर प्राइवेट नौकरी करता है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.