रायबरेली, जून 20 -- शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बुजुर्ग की नइया नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग की दो भैंसे नइया नाले में आपस में लड़ने लगी थी। यह देखकर बुजुर्ग उन्हें छुड़ाने के लिए नाले में कूदा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। थाने की गुमावां पुलिस चौकी क्षेत्र के कोडर मजरे दहिगवा गांव के रहने वाले हरी (58) पुत्र रघुबीर पासी गांव के पास स्थित चांद नइया नाले के किनारे सुबह करीब दस बजे अपनी भैंसें चरा रहे थे। इसी बीच अचानक दोनों भैंसे नइया नाले में उतर गई और कुछ देर बाद दोनों आपस में लड़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि लड़ रही भैसों को छुड़ाने के लिए हरी भी नइया नाले में कू...