मवेशी अस्पताल के समीप ट्रक पर गिरा पेड़, बाल - बाल बचा ड्राइवर
जहानाबाद, मई 12 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मंगलवार की सुबह शहर में एक और दुर्घटना हुई। शहर के एरोड्रम रोड मवेशी अस्पताल के समीप बालू लदे डंपर ट्रक पर पुराना एक पेड़ गिर गया। यह तो गनीमत थी कि ट्रक का डाला और ड्राइवर के केबिन के बीच खाली जगह पर पेड़ गिरा था जिसमें ड्राइवर की जान बच गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। काफी देर तक वाहनों का आवागमन भी ठप रहा। पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी हुई। बाद में स्थिति को सामान्य किया गया। सुबह-सुबह उक्त रास्ते से बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रक के अलावा स्कूल की बसें गुजरती है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से पेड़ गिरा, सड़क बाधित और कुआं क्षतिग्रस्त स्कूली बच्चों और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों का आवागमन होता है। संयोग था कि पुराना पेड़ डम्फर ट्रक के बीच वाले भाग पर गिरा अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.