मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा, चालक व खलासी पर केस
कानपुर, जून 13 -- चकेरी। रामादेवी चौराहे पर पुलिस ने 47 मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़ा। आरोपित ट्रक चालक और खलासी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित मवेशियों को जबलपुर से उन्नाव लेकर जा रहे थे। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की देर रात महाराजपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रामादेवी चौराहे पर रोका गया। इसके बाद ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें गलत तरीके से 47 मवेशी लदे हुए थे, ट्रक चालक के पास इससे संबंधित कोई काजगात नहीं थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मध्यप्रदेश के मोबिनपुरा तुलसी नगर निवासी फारुख उर्फ राजाबाबू और दूसरे ने जबलपुर के थाना हनुमान ताल के गांव मदारटीकरी निवासी राजाबाबू बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक से ही मवेशियों को कान्हा गोशाला किशनपुर ले जाया गया। वहीं आरोपितों के खिलाफ माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.