मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, दम घुटने से 5 की मौत
समस्तीपुर, जुलाई 10 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के देशरी कर्रख पंचायत के कर्रख चंदन टोल गाछी में ग्रामीणों की तत्परता से मवेशी तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा गया है। एक पिकअप वैन पर क्रूरतापूर्वक लादे गए दर्जनों मवेशी में से 5 की दम घुटने से मौत हो गई। ग्रामीणों को आता देख मुख्य तस्कर और चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने उपचालक (खलासी) को पकड़ लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक छोटी पिकअप गाड़ी में क्षमता से कई गुना अधिक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था।
तस्करी का भयानक दृश्य इस दमघोंटू माहौल में पशु तड़पते रहे। स्थानीय ग्रामीणों को जब गाड़ी पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोककर जांच की। गाड़ी के भीतर का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.