जहानाबाद, मार्च 18 -- जहानाबाद से तस्करी के लिए 79 मवेशियों को ट्रक में लादकर ले जा रहे थे पूर्णिया पटना सिटी ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाइपास पुलिस ने महादेव स्थान के पास छापेमारी कर ट्रक में भरे 79 मवेशियों को बरामद किया है।पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक मो. मुश्ताक व खलासी मो. सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। बाइपास थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि एक ट्रक में भरकर तस्करी के लिए मवेशियों को फोरलेन के रास्ते ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें मवेशी पाए गए। पुलिस ने ट्रक समेत सभी मवेशियों को जब्त कर लिया। बाद में 79 मवेशियों को दीदारगंज गोशाला में भेज दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चालक व खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि जहानाबाद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.