बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जानवरों ने फसल को नुकसान किया तो उसकी शिकायत करने गई महिला की मवेशी मालिकों ने पिटाई कर दी। इस मामले में सोनहा पुलिस ने एसीजेएम तृतीय के निर्देश पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक पीड़ित ने न्यायालय में वाद दायर कर आरोप लगाया था कि बीते 22 सितंबर को सुबह सात बजे मेरे धान की फसल को बकरियां खा रही थीं। जिसकी शिकायत आरोपित के घर करने गया तो वे मुझे मारने लगे। जब मैं जान बचाकर भागा तो मेरे घर में घुसकर तोड़फोड़ कर एक हजार रुपये छीन लिया। वहीं मेरी बेटी का कपड़ा फाड़कर छेड़खानी कर मारपीट कर घायल कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सुनील कुमार, चंद्रप्रकाश गौतम, सत्यदीप गौतम, जगदेव, भारती देवी, शीला व सरिता के खिलाफ केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.