मधेपुरा, अगस्त 28 -- चौसा, निज संवाददाता। कोसी नदी में पानी बढ़ने और घटने का जारी सिलसिला के बीच एक बार जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। बढ़ रहे जल स्तर से मोरसंडा, लौआलगान पश्चिमी और लौआलगान पूर्वी सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। प्रभावित इलाके के पशुपालक मवेशियों के लिए चारा का संकट उत्पन्न होने के बाद मवेशियों के साथ पलायन करने लगे हंै। बताया गया कि बुधवार की देर रात से ही फुलौत के घघड़ी नदी और मोरसंडा के बलोरा घाट में जल स्तर बढ़ने लगा है। फुलौत पूर्वी पंचायत के बड़ी खाल, बर बिग्घी, पिहोरा बासा, करैल बासा, कदवा बासा, अनूप नगर, बिजली धार, फुलौत पश्चिमी पंचायत के सपनी मुसहरी, घसकपुर, पनदही बासा, झंडापुर बासा, तियर टोला, मोरसंडा पंचायत के अमनी बासा, करैलिया मुसहरी, जपती टोला, धानेमाने डीह, श्रीपुर बासा, प...