मवेशियों के टीकारण को रवाना हुई गाड़ी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- मानसून के दौरान पशुओं को होने वाली जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक खुरपका, मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के लिए वैन रवाना हुई। वैन को ब्लाक परिसर से बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंघई ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत बुधवार से हुई है। चालीस दिनी इस विशेष अभियान के तहत निघासन तहसील के 48,839 छोटे-बड़े मवेशियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान वेटरनरी फार्मासिस्ट सियाराम राना और पशुधन प्रसार अधिकारी मोहन सिंह राना समेत तमाम पैरावेट तथा वैक्सीनेटर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आठ सितम्बर तक चलेगा नि:शुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पशुओं को खुरपका से बचाने को किया टीकाकरण यह भी पढ़ें- डीएम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.