फतेहपुर, मार्च 2 -- फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास पालिका का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बना है। जहां पर नियमित कूड़ा उठान न होने से आवारा पशुओं का जमावड़ा लगता है। जिससे सड़कों से गुजरने वाले वाहन सवार परेशान होते है और यातायात भी प्रभावित होता है। पशुओं की उथल पुथल के बाद जिम्मेदारों द्वारा सुध नहीं लिया जाता है। सोमवार को भी यही हाल देखने को मिला, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। हालांकि जिम्मेदारों ने कहा कि पशुओं को गौशाला पहुंचाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...