रायबरेली, मई 1 -- रायबरेली संवाददाता। प्रयागराज से गोरखपुर लौट रही वंदेभारत एक्सप्रेस को उस समय अचानक रोका गया। जब शहर में रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर मवेशी नजर आए। लोको पायलट ने अचानक ब्रेक लगाई। इससे अफरातफरी मच गई। ट्रेन में बैठे यात्री परेशान हो गए। वहीं ट्रेन के अचानक रुकने से आसपास के लोग भी जुट गए। हालांकि मधुबन क्रॉसिंग पर पहले से सिपाहियों की तैनाती होने से वे तुरंत ही वंदेभारत के पास पहुंच गए। यह ट्रेन करीब 10 मिनट रुकी रही, फिर रवाना हुई और रायबरेली स्टेशन पहुंची। ट्रेन रुकी रहने से मधुबन क्रॉसिंग के गेट भी देर तक बंद रहे। जिससे सड़क मार्ग के वाहनों को इंतजार करना पड़ा। जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि ट्रैक पर तीन-चार मवेशी बैठे होने से लोक पायलट ने ट्रेन रोक दी। हालांकि कुछ देर बाद ही मवेशियों को हटाकर ट्रेन रवाना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.