मवेशियों की टक्कर से बाइक सवार घायल
ललितपुर, अगस्त 8 -- ललितपुर। रजवारा से मासूम बच्चे के साथ घर लौट रहे एक ग्रामीण की बाइक सागर हाईवे पर गोवंश से टकरा गई, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना नाराहट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कबराटा निवासी 40 वर्षीय जयराम पुत्र गोलीराम कुशवाहा बीते रोज अपनी ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम रजवारा गया हुआ था। जहां से वह शाम करीब छह बजे अपने छह वर्षीय मासूम बेटे शिवा को लेकर अपने घर वापस आ रहा था। उनकी बाइक सागर हाईवे स्थित ग्राम उमरिया के पास पहुंची ही थी, कि सड़क पर दौड़ रहे आवारा गोवंशों से टकरा गई और पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: सड़कों पर मवेशी, दफ्तरों में अफसर, हवा में दिशा निर्देश स्थानीय लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.