भदोही, मई 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित हो रहे गौशालाओं में वन विभाग द्वारा अब पौधरोपण किया जाएगा। ताकि गौशालाओं में संरक्षित हो रहे पशुओं को प्राकृतिक छांव उपलब्ध हो सके। व्यापक पौधरोपण अभियान वन विभाग द्वारा चलेगा। पशु पालन विभाग से गौ शालाओं की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि गौ शालाओं में पौधरोपण कराने की तैयारी विभाग से चल रही है। समस्त गौशालाओं में करीब 15 सौ पौधे रोपित होंगे। इस पहल को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए। सूची प्राप्त होते ही वित्तीय वर्ष में संचालित होने वाले वृक्षारोपण अभियान के तहत गौशालाओं में पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 101 पानी की टंकियों का लोकार्पण,जीव जंतुओं को मिलेगी राहत उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि गौशालाओं में रह...