मऊ, अगस्त 25 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पशुपालन विभाग द्वारा मवेशियों को खुरपका एवं मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग की टीमें गांव गांव जाकर निशुल्क टीका लगा रहीं है। राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ केके कमल ने अपील की है कि मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुहंपका टीकाकरण के आठवें चरण में पशुओं को वैक्सीन लगाने के लिए 22 जुलाई से 8 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में ब्लॉक क्षेत्र में कुल 15500 गोवंशीय एव महिशवंशीय पशुओं का टीकाकरण लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पशुपालन विभाग की टीमों को गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जागरूक करने और टीकाकरण अभियान को गति देने का निर्देश दिया है। सं...