मवीकलां चौकी इंचार्ज करेंगे आरोपों की जांच, कब्जे में लिया डीवीआर
बागपत, जून 27 -- बागपत। मवीकलां गांव के निर्माणाधीन होटल पर प्रदूषण की जांच करने पहुंची दिल्ली एनजीटी की टीम के साथ होटल मालिक और उसके गुर्गों द्वारा की गई अभद्रता और बंधक बनाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच चौकी प्रभारी मवीकलां को सौंपी गई है। चौकी इंचार्ज ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। वे तीन दिनों में जांच रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंपेंगे। मवीकलां गांव में बहुमंजिला होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले दिनों एनजीटी की टीम ने होटल का निरीक्षण किया था। निर्माण सामग्री खुले में पाए जाने और एनजीटी के नियमों के उल्लंघन पर टीम ने होटल मालिक पर जुर्माना लगाया था। बताया जाता है कि दो दिन पहले एनजीटी की टीम होटल का निरीक्षण करने पहुंची थी। जहां गेट पर तैनात गार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.