मधुबनी, अप्रैल 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 के तहत राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित माडल विद्यालय कक्षा नौ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम जिले के लिए काफी गौरवान्वित करने वाला रहा है। दाखिला के लिए परिणाम घोषित होते ही खुशी की लहर दौड़ गई है। इस परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस परीक्षा में जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सप्ता शहरी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।उविद्यालय से कुल छह छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और सभी ने सफलता प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। सफल विद्यार्थियों में ...