मोतिहारी, मई 24 -- मोतिहारी, हिप्र.। बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर तटबंधों का निरीक्षण कार्य जिले के सभी अनुमंडलों में पूरा कर लिया गया है। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि अनुमंडल के संबंधित एसडीओ व अभियंताओं के साथ विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया गया है। संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किये गये हैं। जहां मरम्मत कार्य पूरा किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बूढ़ी गंडक का बायां तटबंध काफी संवेदनशील है। इस स्थल के करीब मवि विद्यालय की चहारदीवारी व मठ हैं। अंचलों में पॉलीथिन शीट भेज दिये गये हैं। राहत सामग्री की तैयारी चल रही है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों व अभियंताओं को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- गंडक की बाढ़ से बचाव को लेकर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट वैसे 15 जून के बाद का...