दरभंगा, अप्रैल 1 -- घनश्यामपुर। प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय लगमा के शारीरिक शिक्षक बैजू कुमार राय के अवकाश ग्रहण करने के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड प्रमुख वीणा देवी,बीडीओ रजनीश कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सचिन कुमार, समाजसेवी चंद्रशेखर झा एवं शिक्षाविद विनोद मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों का पाग-चादर देकर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख वीणा देवी ने कहा कि 60 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के बाद अब बैजू कुमार राय अपने परिवार को समय देंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बीडीओ रजनीश कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.