भागलपुर, अप्रैल 8 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय रामजानीपुर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। इस अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों को सरकार की योजना के तहत निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक चमकलाल सिंह ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास के उन बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें, जो अभी तक नामांकित नहीं हैं। वहीं मध्य विद्यालय रामजानीपुर और प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में 'स्कूल चलो अभियान' की भी शुरुआत की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.