घाटशिला, मार्च 31 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू और मुखिया राम मुर्मू उपस्थित थे। विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों को कॉपी, कलम और अन्य शैक्षणिक सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। मुखिया राम मुर्मू ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्र आगे की पढ़ाई मेहनत से जारी रखें। विद्यालय और समाज का नाम रोशन करें। मौके पर प्रधानाचार्य जयंत घटवारी, दीपांकर महापात्र, संजय माइती, अभिजीत भोल, रूपचंद सोरेन, सोरोज भोल, अभिषेक भूईं, देवांजन बेरा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...