कटिहार, फरवरी 1 -- सालमारी, एक संवाददाता आदर्श मध्य विद्यालय बलिया बेलौन, संबद्ध आंगनवाड़ी केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाल मेला, स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को शिक्षा से जोड़ना और विद्यालय आंगनवाड़ी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शाबान आजम के द्वारा किया गया। शुभारंभ के बाद विद्यालय एवं आंगनवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिये। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय बलिया बेलौन के प्रधानाध्यापक शाबान आजम ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत होने से ही बच्चों का भवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.