बोकारो, अगस्त 1 -- तेनुघाट। राजकीयकृत मध्य विद्यालय तेनुघाट में 43 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही लगभग दो सौ विद्यार्थियों के बीच बैग का भी वितरण किया गया। मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं पंसस अजीत कुमार पांडेय ने साइकिल सौंपते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित है। विद्यार्थीगण प्रतिदिन विद्यालय आएं। प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, शिक्षक कृष्ण कुमार तथा शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सरोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...