मधुबनी, दिसम्बर 18 -- बिस्फी,निज संवाददाता। उमावि तीसी शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। विद्यालय बेनीपट्टी और बिस्फी की सीमा पर स्थित है। मवि में कक्षा एक से आठ तक संचालन होता है।विद्यालय में दस कमरे हैं।जिसमें में से एक कमरा क्षतिग्रस्त है। शिक्षकों की घोर कमी है।छात्रों की संख्या 610 है।शिक्षकों की संख्या केवल दो है। टीआर-1और टीआर-2 अन्तर्गत आठ शिक्षकों ने विद्यालय में योगदान दिया था। जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति काफी सुचारू रूप से चल रही थी। लेकिन आठ शिक्षकों का विद्यालय से स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर नये शिक्षकों का योगदान नहीं हुआ है। जिसके कारण छात्रों की पढाई पर बुरा असर पड़ रहा है। विद्यालय परिसर भी पूरी तरह से खुला हुआ है। छुट्टी के बाद विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का कब्जा हो जाता है। मवि के एचएम आलोक सिंह ...