सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय खैरवा में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला शिक्षा विभाग ने शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रधानाध्यापिका आरती रचना से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बताया गया है कि स्थानीय अभिभावकों ने डीएम को लिखित आवेदन देकर विद्यालय में कई गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि गरीब छात्रों से स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) के नाम पर 200 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं, बच्चों को कथित रूप से यह भी धमकी दी जाती है कि यदि वे पैसा नहीं देंगे तो उनके आचरण मे...