मविवि में 26 से 28 नवंबर तक होगा देश भर के अंग्रेजी अध्यापकों का 69वां अधिवेशन
गया, मई 22 -- अखिल भारतीय अंग्रेजी अध्यापक सम्मेलन का तीन दिवसीय 69वां अधिवेशन 26 से 28 नवंबर तक मगध विश्वविद्यालय परिसर में होगा। शुक्रवार को स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग में प्रो. नीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय परिषद् की बैठक में सम्मेलन की तिथियों व आयोजन की रूपरेखा पर सहमति बनी। विभाग ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन को शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध व सांस्कृतिक रूप से यादगार बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। आयोजन के समन्वयक के रूप में प्रो. सुशील कुमार तथा डॉ. संजय कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। विभाग की शिक्षक डॉ. इफ्फत शाहीन सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि नवंबर में बोधगया का शांत और समशीतोष्ण वातावरण देशभर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए अनुकूल रहेगा। यह भी पढ़ें- मविवि में 26 से 28 नवंबर तक होगा देश भर के अंग्रेजी अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.