गया, सितम्बर 7 -- मगध विश्वविद्यालय ने वोकेशनल पीजी पाठ्यक्रमों के विभिन्न सेमेस्टर की संशोधित परीक्षा तिथि सोमवार को घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार एमएससी, एमबीए, एमसीए, एमएससी आईटी, एमएससी कंप्यूटर साइंस सहित अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा 19 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। कुछ पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तथा अन्य की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ली जाएगी। एमएससी पर्यावरण विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 19, 21, 22, 23 और 26 सितंबर को होगी। वहीं एमबीए द्वितीय सेमेस्टर, एमसीए, एमएससी आईटी और एमएससी कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं भी इसी अवधि में निर्धारित है। प्रोजेक्ट, वाइवा और प्रायोगिक परीक्षाएं 28 से 30 सितंबर त...