मविवि में स्ववित्तपोषित व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पहली मेधा सूची 5 सितंबर को होगी जारी
गया, अगस्त 29 -- मगध विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित एवं व्यावसायिक (सेल्फ फाइनेंस/वोकेशनल) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को तिथियां जारी कर दीं। सत्र 2026-27, 2026-28, 2026-29 एवं 2026-30 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची 5 सितंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 7 से 12 सितंबर तक होगा। ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए 31 अगस्त तक मौका दिया गया है। विद्यार्थी यूजर आईडी और पासवर्ड से आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। आवेदन करने के बावजूद शुल्क जमा नहीं करने वाले विद्यार्थी 2 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है। अध्यक्ष छात्र कल्याण ने संबंधित कॉलेजों को निर्देश का पालन करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.