गया, फरवरी 28 -- मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शनिवार को 'कूटनीति: विकास व अभ्यास' विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें विभागाध्यक्ष व आयोजन सचिव डॉ. अंजनी कुमार घोष ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कोर्स के उद्देश्य और उसकी अकादमिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सीपी शर्मा ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में कूटनीति विकासशील देशों के लिए राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा का प्रभावी साधन है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि धैर्यपूर्ण वार्ता, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से जटिल अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का समाधान संभव है। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रामविलास शर्मा ने कोर्स को समकालीन संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक...