गया, जुलाई 23 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग में गुरुवार को पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एलके मिश्रा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनका निधन 21 जुलाई को हुआ था। प्रो. मिश्रा ने करीब 40 वर्षों तक भौतिकी विभाग में प्राध्यापक और विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। संघनित पदार्थ भौतिकी के क्षेत्र में उनके शोध और विभाग में अनुसंधान को नई दिशा देने में उनके योगदान को याद किया गया। शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...