गया, अक्टूबर 5 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रो. सिन्हा ने इसी वर्ष विभागाध्यक्ष का दायित्व संभाला था। कम समय में ही सहज व्यवहार, कुशल कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता से उन्होंने अलग पहचान बनाई। उनका निधन विश्वविद्यालय और शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति है। मौके पर प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुल हनान सहित शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...