मविवि में पीजी वोकेशनल की परीक्षा 19 सितंबर से होगी
गया, सितम्बर 5 -- मगध विश्वविद्यालय ने पीजी वोकेशनल पाठ्यक्रमों की स्थगित परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि एमबीए, एमसीए, एमएससी आईटी, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस और एमएससी बायोकेमिस्ट्री के द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-27 और तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा अब 19 सितंबर से पूर्व निर्धारित समय व पाली में होगी। पहले यह परीक्षा आठ सितंबर से आयोजित होनी थी। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। केंद्राधीक्षकों और प्रधानाचार्यों को भी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.