गया, अगस्त 19 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग में बुधवार को पीएचडी कोर्स वर्क इंडक्शन-सह-ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्र 2022-23 के इस कार्यक्रम में 70 से अधिक शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने कहा कि पीएचडी केवल शैक्षणिक उपाधि नहीं, बल्कि नए ज्ञान के सृजन और समाज की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने शोधार्थियों से मौलिक, गुणवत्तापूर्ण और समाजोपयोगी शोध करने का आह्वान किया। साथ ही शोध नैतिकता, अनुशासन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एसएनपी यादव दीन ने विषय की गहन समझ विकसित करने और आधुनिक शोध पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी। कुलसचिव प्रो. बीके मंगलम ने विश्वविद्यालयीय नियमों के अनुरूप शोध कार्य समय...