मविवि में पीएचडी के दस प्रतिशत शोधार्थियों को हॉस्टल देने का निर्णय
गया, सितम्बर 11 -- विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे शोधार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार शोधार्थियों को छात्रावास सुविधा देने का निर्णय लिया है। अब प्रत्येक विभाग में पीएचडी में नामांकित शोधार्थियों में से 10 प्रतिशत को छात्रावास आवंटित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में जेआरएफ प्राप्त शोधार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। छात्रावास आवंटन को लेकर शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। तय व्यवस्था के अनुसार सभी विभाग अपने यहां पीएचडी में नामांकित शोधार्थियों के आधार पर पात्र 10 प्रतिशत छात्रों की सूची तैयार करेंगे। विभागों द्वारा तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.