मविवि में नुक्कड़ नाटक से रैगिंग और तंबाकू के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान
गया, अगस्त 19 -- मगध विश्वविद्यालय में बुधवार को रैगिंग और तंबाकू के दुरुपयोग के खिलाफ प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में सारथी गतिविधि कैलेंडर-2026 के तहत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय, गीत और नारों के माध्यम से रैगिंग और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए बताया गया कि रैगिंग विद्यार्थियों के मानसिक और शैक्षणिक जीवन को प्रभावित करती है, जबकि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य और समाज दोनों के लिए नुकसानदायक है।कलाकारों ने स्वस्थ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए रैगिंग और नशे जैसी प्रवृत्तियों पर प्रभावी रोक लगाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.